UPSC Ki Taiyari Kaise Kare : UPSC की तैयारी लाखों छात्र छात्रा करते है। हर साल भारत के अलग-अलग राज्यों से छात्र IAS, IPS, IFS और दूसरी बड़ी सरकारी सेवाओं में जाने के लिए UPSC Exam देते हैं। लेकिन सच बात यह है कि ज्यादातर छात्रों को शुरुआत में यही समझ नहीं आता कि आखिर UPSC की तैयारी शुरू कहाँ से करें? कोई कहता है पहले NCERT पढ़ो, कोई कहता है Current Affairs सबसे जरूरी है, तो कोई बोलता है Coaching के बिना UPSC नहीं निकल सकता। ऐसे में Beginner छात्र पूरी तरह Confuse हो जाते हैं।
अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं कि UPSC Ki Taiyari Kaise Kare, तो यह पूरा article आपके लिए है। इस article में हम बिल्कुल Basic Level से लेकर Advanced Level तक हर चीज आसान भाषा में समझायेंगे। चाहे आप 10वीं के बाद तैयारी करना चाहते हों, Graduation के साथ पढ़ना चाहते हों या Job के साथ UPSC की तैयारी करना चाहते हों — यहाँ आपको पूरा Roadmap देखने को मिलने वाला है।

UPSC केवल एक Exam नहीं है, बल्कि यह Discipline (अनुशासन), Consistency (निरंतरता) और Smart Study का खेल है। बहुत से छात्र दिन-रात पढ़ते हैं लेकिन सही Strategy नहीं होने के कारण पीछे रह जाते हैं। वहीं कुछ छात्र Limited Resources के साथ भी UPSC Crack कर लेते हैं क्योंकि उनकी तैयारी सही दिशा में होती है। इसलिए इस article में हम वही चीजें बताएंगे जो वास्तव में काम आती हैं।
इस article में आपको मिलेगा:–
- UPSC क्या है
- UPSC Exam Pattern
- UPSC Syllabus
- Beginner Strategy
- NCERT Strategy
- Current Affairs Strategy
- Notes Making Tips
- Answer Writing Strategy
- Time Table
- Book List
- Revision Strategy
- Self Study Strategy
- Hindi Medium Students के लिए Tips
- Common Mistakes
- Final Selection तक का Roadmap
अगर आप इस article को पूरा ध्यान से पढ़ लेते हैं और उसी हिसाब से तैयारी शुरू करते हैं, तो UPSC Journey आपके लिए काफी आसान हो सकती है। और आपको अपना सपना IAS बनने से दुनिया की कोई भी ताकत रोक नहीं सकती हैं।
UPSC Kya Hai (यूपीएससी क्या है)
UPSC का पूरा नाम Union Public Service Commission होता है। यह भारत की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षा कराने वाली संस्था है। UPSC Civil Services Examination के माध्यम से IAS, IPS, IFS, IRS जैसे बड़े अधिकारी चुने जाते हैं।
भारत में UPSC को सबसे कठिन Exams में गिना जाता है क्योंकि इसमें Competition बहुत ज्यादा होता है। लाखों छात्र Form भरते हैं लेकिन Final Selection कुछ सौ छात्रों का ही होता है। इसलिए शुरुआत से ही सही दिशा में तैयारी करना बहुत जरूरी हो जाता है।

UPSC Exam तीन चरणों में होता है:–
- Prelims Exam
- Mains Exam
- Interview (Personality Test)
इन तीनों चरणों को पास करने के बाद Final Merit बनती है।
UPSC Exam Pattern Kaise Hota Hai
Prelims Exam (प्रारंभिक परीक्षा)
UPSC का पहला चरण Prelims होता है। इसमें दो Paper होते हैं:–
- General Studies (GS)
- CSAT
GS Paper में History, Geography, Polity, Economy, Environment, Science और Current Affairs से प्रश्न पूछे जाते हैं।
CSAT Qualifying Paper होता है जिसमें Reasoning, Maths और Comprehension आते हैं। बहुत से छात्र CSAT को हल्के में लेते हैं और बाद में Fail हो जाते हैं। इसलिए शुरुआत से इसकी Practice करना जरूरी है।
Mains Exam (मुख्य परीक्षा)
Prelims पास करने के बाद Mains Exam होता है। यह Written Exam होता है जिसमें Answer Writing सबसे महत्वपूर्ण होती है।
Mains में:–
- Essay
- GS Paper 1
- GS Paper 2
- GS Paper 3
- GS Paper 4
- Optional Subject
- Language Papers
शामिल होते हैं।
Interview (साक्षात्कार)
Mains पास करने के बाद Interview होता है। इसमें Knowledge से ज्यादा Personality देखी जाती है। आपका Confidence, Communication Skill और Thinking Process यहाँ बहुत महत्वपूर्ण होता है।
UPSC Ki Taiyari Kab Se Shuru Kare
यह सवाल लगभग हर Beginner छात्र पूछता है। सच कहें तो UPSC की तैयारी शुरू करने का कोई Perfect Time नहीं होता। लेकिन जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, उतना अच्छा रहेगा।
12वीं के बाद तैयारी
अगर आपने 12वीं पास कर ली है, तो Graduation के साथ-साथ UPSC की तैयारी शुरू कर सकते हैं। यह सबसे अच्छा समय माना जाता है क्योंकि आपके पास Time ज्यादा होता है। और यूपीएससी clear करना आसान हो जाता हैं।
Graduation के दौरान तैयारी
ज्यादातर छात्र Graduation के दौरान UPSC की तैयारी शुरू करते हैं। अगर आप रोज 4–6 घंटे भी लगातार पढ़ लेते हैं तो Graduation खत्म होते-होते आपकी मजबूत तैयारी हो सकती है।
Graduation के बाद तैयारी
अगर आपने Graduation पूरी कर ली है तब भी चिंता की बात नहीं है। सही Strategy और Consistency से 1–2 साल में अच्छा Preparation किया जा सकता है।
UPSC Syllabus Ko Samajhna Sabse Zaruri Hai

UPSC की तैयारी शुरू करने से पहले सबसे जरूरी काम है Syllabus को समझना। बहुत से छात्र बिना Syllabus देखे किताबें खरीद लेते हैं और बाद में Confuse हो जाते हैं।
UPSC Syllabus आपका Roadmap होता है। आपको पता होना चाहिए कि क्या पढ़ना है और क्या नहीं पढ़ना है?
Prelims Syllabus में क्या आता है
- History
- Geography
- Polity
- Economy
- Environment
- Science & Technology
- Current Affairs
Mains Syllabus में क्या आता है
- Indian Heritage and Culture
- Indian Society
- Governance
- Constitution
- International Relations
- Economy
- Agriculture
- Ethics
- Internal Security
- Disaster Management
- Essay Writing
Syllabus को Print करके अपने Study Table पर लगाइए। जब भी पढ़ाई करें, Syllabus देखकर ही पढ़ें।
UPSC Preparation Ke Liye Best Books
UPSC की तैयारी में Books बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। लेकिन गलती तब होती है जब छात्र बहुत ज्यादा किताबें खरीद लेते हैं। UPSC में Limited Resources और Multiple Revision ज्यादा काम आता है।
History Books
- NCERT History Books
- Spectrum Modern History
Geography Books
- NCERT Geography
- GC Leong
- Atlas
Polity Books
- Indian Polity by M. Laxmikanth
Economy Books
- NCERT Economy
- Basic Economy Notes
Environment Books
- Environment Notes
- Current Affairs Based Preparation
Ethics Books
- Ethics Notes
- Case Study Practice
Note :– किताब आप तभी खरीदे जब आपकी basic जानकारी हो। और एक एक कर किताबे खरीदें। जब एक किताब ख़त्म हो जाये तब दुसरा किताब खरीद सकते हैं।
NCERT Se UPSC Ki Taiyari Kaise Kare
UPSC की तैयारी में NCERT Books Foundation मजबूत करती हैं। खासकर Beginner छात्रों के लिए NCERT बहुत जरूरी होती है।
कौन-कौन सी NCERT पढ़ें
- Class 6–12 History
- Class 6–12 Geography
- Class 9–12 Polity
- Class 11–12 Economy
- Science NCERT
NCERT पढ़ने का सही तरीका
- पहले Fast Reading करें
- दूसरी बार Important Points Highlight करें
- तीसरी बार Notes बनाएं
- PYQ से जोड़कर पढ़ें। (UPSC के पिछले साल के प्रश्न पत्र से)
बहुत से Topper कहते हैं कि NCERT जितनी मजबूत होगी, UPSC उतना आसान लगेगा।
Current Affairs Ki Taiyari Kaise Kare
Current Affairs UPSC का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। बिना Current Affairs के UPSC निकालना लगभग असंभव है।
Current Affairs के Sources
- The Hindu Newspaper
- Indian Express
- PIB
- Yojana Magazine
- Kurukshetra
- Monthly Current Affairs PDF
Newspaper कैसे पढ़ें?
Beginner छात्रों की सबसे बड़ी गलती होती है पूरा Newspaper पढ़ते हैं। जबकि यूपीएससी के लिए केवल Relevant News पढ़नी चाहिए।
ध्यान दें (Note):–
- राजनीति की बेकार News Skip करें
- Celebrity News Skip करें
- केवल Exam Relevant Topics पढ़ें।
Current Affairs Notes कैसे बनाएं
- छोटे Notes बनाएं
- Facts और Data लिखें
- Government Schemes नोट करें
- International Relations Topics अलग रखें।
UPSC Notes Kaise Banaye
Notes बनाना UPSC Preparation का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन बहुत से छात्र इतना Detailed Notes बना लेते हैं कि Revision ही नहीं हो पाता।
Notes बनाने का सही तरीका
- छोटे और Simple Notes बनाएं
- Keywords (महत्त्वपूर्ण शब्द) Highlight करें
- Flowchart और Diagram का Use करें
- One Page Revision Notes बनाएं।
UPSC ke liye Digital या Handwritten Notes banaye
दोनों सही हैं। जो आपको Comfortable लगे वही करें। लेकिन Revision आसान होना चाहिए।
UPSC Ki Taiyari Ghar Par Kaise Kare

बहुत से छात्रों के मन में सवाल होता है कि क्या बिना Coaching के UPSC निकल सकता है। जवाब है — हाँ, बिल्कुल निकल सकता है। आज Internet पर लगभग सब कुछ Available है।
UPSC Self Study के फायदे
- Time बचता है
- पैसे बचते हैं
- अपनी Speed से पढ़ सकते हैं
- Multiple Revision कर सकते हैं।
Self Study में क्या जरूरी है?
- Discipline
- Time Table
- सही Resources
- Daily Revision
- PYQ Practice
अगर आप रोज Consistency से पढ़ते हैं, तो बिना Coaching भी UPSC Crack किया जा सकता है।
UPSC के लिए Time Table Kaise Banaye
Time Table ऐसा होना चाहिए जिसे आप लंबे समय तक Follow कर सकें। बहुत Hard Time Table बनाकर दो दिन बाद छोड़ देना सही नहीं है। इससे आप कभी भी यूपीएससी clear नहीं कर सकते हैं।
Beginner Time Table Example
सुबह:–
- Newspaper Reading
- Current Affairs Notes
दोपहर:–
- NCERT Reading
- Static Subject
शाम:–
- MCQ Practice
- Revision
रात:–
- Optional Subject
- Short Notes Revision
रोज कितने घंटे पढ़ें
- Beginners: 5–6 घंटे
- Serious Aspirants: 8–10 घंटे
- Full Time Aspirants: 10–12 घंटे
नोट :– केवल घंटे नहीं, Quality Study ज्यादा जरूरी है।
UPSC Prelims Ki Taiyari Kaise Kare
Prelims UPSC का पहला और सबसे Competitive चरण है। इसमें Negative Marking होती है इसलिए Smart Preparation जरूरी है।
Prelims Strategy
- NCERT मजबूत करें
- Static Subjects पढ़ें
- Daily Current Affairs पढ़ें
- MCQ Practice करें
- PYQ Solve करें?
यूपीएससी के लिए Mock Test क्यों जरूरी है?
Mock Test से:–
- Speed बढ़ती है
- Accuracy बढ़ती है
- Time Management आता है
- Weakness पता चलती है।
नोट :– हर रविवार Full Length Test देने की कोशिश करें।
UPSC Mains Ki Taiyari Kaise Kare
Mains Exam पूरी तरह Writing Skill पर आधारित होता है। यहाँ केवल Knowledge काफी नहीं है। आपको Limited Time में अच्छा Answer लिखना आना चाहिए।
Mains Preparation Strategy
- Daily Answer Writing करें
- Editorial पढ़ें
- Examples याद रखें
- Data और Reports Use करें
- Diagram और Flowchart बनाएं।
Answer Writing कैसे Improve करें
- Introduction छोटा रखें
- Body Structured रखें
- Conclusion Positive रखें
- Headings का Use करें
- Keywords Highlight करें।
UPSC Answer Writing Strategy
UPSC Mains में वही छात्र आगे निकलता है जिसकी Answer Writing अच्छी होती है। upsc Topper का मानना हैं कि वे Top किये क्योंकि वे Answer writing practice रोज करते थे।
अच्छा Answer कैसा होना चाहिए
- Simple Language
- Structured Format
- Relevant Content
- Diagram और Flowchart
- Balanced Opinion
Daily Practice क्यों जरूरी है
Answer Writing एक Skill है। Practice से ही Improve होती है। शुरुआत में 1 Answer लिखें, बाद में 10–15 Questions रोज लिखने की कोशिश करें।
UPSC Essay Ki Taiyari Kaise Kare
Essay Paper UPSC Mains में बहुत महत्वपूर्ण होता है। अच्छा Essay आपकी Rank Improve कर सकता है।
Essay Writing Tips
- Introduction Powerful रखें
- Real Examples Use करें
- Multi-Dimensional Approach रखें
- Simple Language लिखें
- Conclusion Inspirational रखें।
Essay Practice कैसे करें
हर सप्ताह कम से कम 1 Essay लिखें। धीरे-धीरे Writing Speed और Quality दोनों Improve होंगी।
UPSC Optional Subject Kaise Chune
Optional Subject आपकी Rank पर बहुत असर डालता है। इसलिए इसे सोच-समझकर चुनें।
Optional चुनते समय ध्यान दें
- Interest
- Syllabus Length
- Previous Background
- Study Material Availability
- Scoring Trend
Popular Optional Subjects
- Geography
- PSIR
- Sociology
- History
- Hindi Literature
- Public Administration
नोट :– जिस Subject में Interest होगा, उसमें लंबे समय तक पढ़ाई करना आसान होगा। वही विषय ले।
Hindi Medium Students Ke Liye UPSC Strategy
बहुत से Hindi Medium छात्र डर जाते हैं कि क्या UPSC Hindi Medium से निकाला जा सकता है। बिल्कुल निकाला जा सकता है। हर साल Hindi Medium से Selection होते हैं।
Hindi Medium Students क्या करें
- Standard Sources Follow करें
- रोज Writing Practice करें
- Simple Hindi लिखें
- Translation वाली भाषा Avoid करें।
सबसे बड़ी गलती
बहुत ज्यादा कठिन हिंदी लिखने की कोशिश न करें। Simple और समझने वाली भाषा सबसे अच्छी होती है।
UPSC Current Affairs Notes Kaise Revise Kare
Current Affairs बहुत बड़ा हिस्सा होता है इसलिए Revision जरूरी है।
Revision Strategy
- Weekly Revision
- Monthly Compilation
- Short Notes
- Important Schemes Revision
Note :– Revision के बिना Current Affairs जल्दी भूल जाते हैं।
UPSC PYQ (Previous Year Questions) Ka Importance
PYQ UPSC Preparation का सबसे Underrated हिस्सा है। पिछले वर्षों के प्रश्न देखकर समझ आता है कि UPSC किस प्रकार Questions पूछता है।
PYQ Solve करने के फायदे
- Exam Pattern समझ आता है
- Important Topics पता चलते हैं
- Elimination Technique Improve होती है
- Confidence बढ़ता है।
Note:– कम से कम पिछले 10 साल के PYQ जरूर Solve करें।
UPSC Revision Strategy in hindi
UPSC में Success होने का सबसे बड़ा Secret है Revision। अगर आपने बहुत पढ़ लिया लेकिन Revision नहीं किया, तो Exam में याद नहीं रहेगा।
Revision कैसे करें
- Short Notes बनाएं
- Weekly Revision करें
- Monthly Revision करें
- PYQ से जोड़कर पढ़ें
- Mock Test Analysis करें
कितनी बार Revision करें
एक Topic को कम से कम 3–4 बार Revise करें।
UPSC Preparation Me Discipline Kaise Banaye
बहुत से छात्र Motivation के भरोसे तैयारी करते हैं। लेकिन UPSC केवल Motivation से नहीं निकलता। Discipline सबसे जरूरी है।
Discipline बनाने के तरीके
- Fixed Study Time रखें
- Mobile Distraction कम करें
- Daily Targets बनाएं
- Social Media Limit करें
- Consistency बनाए रखें
नोट : – – हर दिन थोड़ा-थोड़ा पढ़ना, एक दिन बहुत ज्यादा पढ़ने से बेहतर है।
UPSC Preparation Me Common Mistakes
बहुत ज्यादा Books खरीदना
Limited Books रखें और Multiple Revision करें।
Current Affairs Ignore करना
Current Affairs UPSC का Heart है। इसे Ignore मत करें।
Revision नहीं करना
Revision के बिना तैयारी अधूरी है।
Time Table Follow नहीं करना
Consistency सबसे जरूरी है।
PYQ Ignore करना
PYQ Solve करना बहुत जरूरी है।
UPSC Preparation Ke Liye Mobile Ka Use Kaise Kare
अगर सही तरीके से इस्तेमाल करें तो Mobile बहुत Useful हो सकता है।
Mobile से क्या करें?
- Current Affairs पढ़ें
- Online Lectures देखें
- Notes बनाएं
- PDF पढ़ें
- Mock Test दें
क्या Avoid करें
- Excessive Social Media
- Unnecessary YouTube Videos
- Time Waste Content
Working Professionals UPSC Ki Taiyari Kaise Kare
Job के साथ UPSC की तैयारी करना मुश्किल जरूर है लेकिन असंभव नहीं।
Working Professionals Strategy
- Daily 4–5 घंटे पढ़ें
- Weekend Full Study करें
- Short Notes बनाएं
- Travel Time Use करें
नोट :– यूपीएससी के लिए Consistency सबसे जरूरी है।
UPSC Ki Taiyari Me Mental Health Ka Dhyan Kaise Rakhe
UPSC Preparation लंबी Journey होती है। कई बार Stress और Anxiety भी होती है।
Mental Health Tips
- Proper Sleep लें
- Exercise करें
- Meditation करें
- Family से बात करें
- छोटे Break लें
नोट :– Healthy Mind से Preparation ज्यादा Effective होती है।
UPSC Interview Ki Taiyari Kaise Kare
Interview में आपकी Personality देखी जाती है। यहाँ Confidence और Communication बहुत जरूरी है।
Interview Tips
- DAF अच्छे से पढ़ें
- Mock Interview दें
- Honest रहें
- Calm रहें
- Balanced Answer दें
नोट :– Interview में Fake बनने की कोशिश न करें। Natural (साधारण) रहें।
UPSC Topper Strategy Se Kya Seekhe

Topper की Strategy देखकर Inspiration जरूर लेना चाहिए लेकिन Blindly Copy नहीं करना चाहिए। हर छात्र का तरीका अलग होता है।
Topper से क्या सीखें
- Consistency
- Discipline
- Revision
- Limited Resources
- Smart Work
UPSC Me Success Ka Real Secret
UPSC में Success का कोई Magic Formula नहीं है। लेकिन कुछ चीजें हर Successful Aspirant में Common होती हैं:–
- Consistency
- Revision
- PYQ Practice
- Current Affairs
- Answer Writing
- Discipline
जो छात्र लंबे समय तक लगातार पढ़ता रहता है, वही अंत में Selection तक पहुँचता है।
Beginner Se Advanced Tak Final Roadmap
Phase 1 – Foundation Building
- NCERT पढ़ें
- Syllabus समझें
- Newspaper शुरू करें
Phase 2 – Standard Books
- Laxmikanth
- Spectrum
- Geography Sources
- Economy Basics
Phase 3 – Current Affairs + Notes
- Daily Current Affairs
- Notes Making
- Monthly Revision
Phase 4 – Prelims Practice
- MCQ
- Mock Test
- PYQ
Phase 5 – Mains Preparation
- Answer Writing
- Essay
- Ethics
- Optional Subject
Phase 6 – Interview Preparation
- Personality Development
- Mock Interview
- Communication Skill
UPSC Ki Taiyari Kaise Kare – Final Conclusion
अगर आप सच में UPSC Crack करना चाहते हैं, तो सबसे पहले Confusion छोड़िए और Preparation शुरू कीजिए। शुरुआत में हर चीज मुश्किल लगती है लेकिन धीरे-धीरे सब आसान होने लगता है। UPSC एक Marathon की तरह है, यहाँ Consistency सबसे ज्यादा जरूरी होती है।
हर दिन थोड़ा-थोड़ा Improve करने की कोशिश करें। Limited Resources रखें, Multiple Revision करें और PYQ Practice कभी मत छोड़िए। Newspaper पढ़िए, Notes बनाइए और नियमित Answer Writing की Practice कीजिए।
याद रखिए, UPSC केवल Intelligent Students के लिए नहीं है। यह उन छात्रों के लिए है जो लंबे समय तक Discipline और Consistency ( धैर्य) बनाए रखते हैं। अगर आप रोज मेहनत करेंगे, सही दिशा में पढ़ेंगे और हार नहीं मानेंगे, तो एक दिन जरूर Success मिलेगी।
UPSC Journey लंबी जरूर है लेकिन Impossible नहीं है। सही Strategy, Smart Study और Positive Mindset के साथ आप भी IAS Officer बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।
अगर आपको और भी कुछ जानकारी चाहिए हो तो आप हमारे Email I’d से हमसे सम्पर्क कर सकते हैं।